पुलिस अधिकारियों के अनुसार धनीराम साहू निवासी बहरोबहर की बेटी प्रीति उम्र 17 वर्ष जबलपुर के कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। पिछले दिनों वह अपने घर आई थी, बीती शाम जब माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे, इस दौरान प्रीति ने घर में पंखा पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। प्रीति के आत्महत्या किए जाने की खबर उस वक्त लगी जब परिजन काम से लौटे, देखा कि प्रीति फांसी के फंदे पर झूल रही है। बेटी को इस हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, उन्होने प्रीति को देखा तो वे भी स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पहीं पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने कहा कि वे भी बेटी के इस कदम से हतप्रभ है, प्रीति से किसी ने कुछ नहीं कहा था, फिर भी उसने यह कदम क्यों उठायाए यह समझ से परे है।
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा प्रीति साहू ने दमोह के जबलपुर नाका स्थित बहरोबहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीति ने आत्मघाती कदम उस वक्त उठाया है जब माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोग पहुंच गए। जो प्रीति को इस हालत में देख स्तब्ध रह गए।
Tags
jabalpur