khabar abhi tak

एमपी : जबलपुर, रीवा, शहडोल सहित 20 जिलों में 26 मार्च से फिर बारिश, आंधी की चेतावनी

भोपाल. प्रदेशवासियों लिए यह खबर परेशान करने वाली है. एक बार फिर मार्च के आखिरी सप्ताह में मौसम बिगडऩे की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. आईएमडी के मुताबिक 26 मार्च से बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर एमपी के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा।

3 दिन गर्मी के रहेंगे तीखे तेवर

इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सिस्टम सक्रिय है, लेकिन इसका असर प्रदेश में नहीं रहेगा।

बारिश के दौर के बाद बढ़ी गर्मी

प्रदेश में 18 से 21 मार्च तक बारिश का दौर चला। शनिवार और रविवार को यह दौर थम गया। इस वजह से गर्मी का असर बढ़ गया। रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 34 डिग्री, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में 37.6 डिग्री, रतलाम में 37.2 डिग्री, खरगोन-नरसिंहपुर में 36 डिग्री, गुना में 33 डिग्री पहुंच गया। रविवार को हर शहर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak