khabar abhi tak

WCR की ओरजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग 05 मिलियन टन से अधिक हुई, गतवर्ष की तुलना में 19% अधिक

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के निरंतर मॉनेटरिंग में पश्चिम मध्य रेल पर ओरजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में ओरजिनेटिंग फ्रेट लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। 

परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी  2026 माह में 05.54 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान किया, जो कि गत वित्तीय वर्ष की इसी माह में 04.64 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान से 19.21 प्रतिशत अधिक है, तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित मन्थली टारगेट से 05.46 प्रतिशत अधिक लदान किया है। 

   इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से जनवरी तक कुल 46.99 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान किया, जबकि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 43.39 प्रारम्भिक मिलियन टन माल लदान किया था, जो कि 08.29 प्रतिशत अधिक है।

फ्रेट लोडिंग के लिए ये प्रयास किये

- नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।

- मालगाडिय़ों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए। 

- गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाडिय़ों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाडिय़ों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।

- माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं । 

- नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 

- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है। 

- व्यापारियों/ग्राहकों से आपसी समन्वय स्थापित कर रेलवे कि फ्रेट लोडिंग की प्रोत्साहन योजनाओं से आकर्षित कर गुड्स ट्रैफिक के बढ़ावे में मददगार साबित हो रही हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak