khabar abhi tak

मंगलदेव की राशि बदलते ही ' छप्परफाड़ ' होगी तरक्की, 23 फरवरी से फिरेंगे दिन !


जबलपुर।
वैदिक ज्योतिष में साहस, शौर्य और संपत्ति के कारक माने जाने वाले मंगल देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। आगामी 23 फरवरी को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर से ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 राशियों के लिए गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है, जिसमें उन्हें करियर में छप्परफाड़ तरक्की और अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब भी कोई क्रूर या पराक्रमी ग्रह राशि बदलता है तो उसका सीधा असर व्यक्ति की निर्णय क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य पंडित कामता प्रसाद तिवारी का कहना है कि इस गोचर से निवेश, रियल एस्टेट और प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर दशम भाव कर्म भाव में होगा।

करियर- नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

व्यापार-लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स अब रफ्तार पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से भी बड़े लाभ के संकेत हैं।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।

आर्थिक- आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

यात्रा- व्यावसायिक दृष्टिकोण से विदेश या छोटी दूरी की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

कुंभ राशि : मंगल का गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है, जो व्यक्तित्व में निखार लाएगा।

धन लाभ- आकस्मिक धन लाभ के योग हैं और पुराने निवेश से मोटा रिटर्न मिल सकता है।

रिश्ते- जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता की हर जगह सराहना होगी।

मंगल ग्रह को मजबूत करने के उपाय : 

अगर आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है या आप इस गोचर का अधिकतम लाभ लेना चाहते हैं, तो ये उपाय करें।

हनुमान पूजा- मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

दान- लाल मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना शुभ होता है।

मंत्र- मंगल देव के बीज मंत्र का जाप करें और जरूरतमंदों की सेवा करें।

नोट- यह लेख ज्योतिष और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak