जबलपुर. नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कालेज अस्पताल क्षेत्र स्थित सर्वेंट क्वार्टर के समीप विशाल कचरे के ढेर में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई. आसमान छूती आग की लपटों व धुएं के गुबार से कर्मचारियों व आसपास के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम के फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मेडिकल कालेज-अस्पताल क्षेत्र में स्थित सर्वेंट क्वार्टर के पास कचरों का ढेर लगा हुआ है, यह ढेर पिछले काफी समय से है, यहां पर देर राहत 11 बजे के लगभग अचानक आग लग गई, जो जमकर भड़क उठी, देखते ही देखते आग की ऊंची लपटेें व धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से देखे जाने लगे. इस घटना की जानकारी तत्काल ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचकर आग को देर रात तक काबू पाने के प्रयास में जुटी रहीं। धुएं के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. मौके पर क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ भी जमा थी.
ब्रेकिंग न्यूज : मेडिकल कालेज के सर्वेंट क्वार्टर के समीप लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची (देखें वीडियो
byKhabarAbhiTak
-
0
