जबलपुर। रानीदुर्गावती विश्वविद्धालय बड़े बाबू बंश बहोर पटेल करोड़पति निकला। यह खुलासा लोकायुक्त ने किया है। लोकायुक्त के मुताबिक पटेल ने अपनी सेवाकाल के दौरान जितनी कमाई नहीं की है। कहीं उससे ज्यादा व्यय किया है। इससे जाहिर है कि बड़े बाबू ने अन्यंत्र तरीकों से पैसे एकत्र किए थे।
लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर लगतार कार्यवाही करने के निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार को जांच के उपरांत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के उच्च वर्ग लिपिक बंश बहोर पटेल की कुल आय 91,886,11 रुपये पाई गई। कुल व्यय 1,68,513,37 रुपये पाया गया, जो कि 85ः 57ः अनुपातहीन संपत्ति पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
