khabar abhi tak

जबलपुर : रेलवे में चल रही अभा फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन भी खेले गए रोमांचक मुकाबले

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की मेजबानी में आयोजित 81वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लीग राउंड के चौथे दिन 18 सितम्बर को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ग्राउंड (आरडीवीवी), रेलवे स्टेडियम एवं शिवाजी ग्राउंड (सदर), जबलपुर में विभिन्न रेलवे टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 15 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित की जा रही है।

चैंपियनशिप में कुल 13 रेलवे टीमें दो पूलों में विभाजित होकर लीग मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं। पूल-्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर सीमांत रेलवे, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स एवं रेल व्हील फैक्ट्री तथा पूल-ष्ठ में पश्चिम मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, दक्षिण मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे एवं दक्षिण तटीय रेलवे की टीमें शामिल हैं।

चौथे दिन के मुकाबलों के परिणाम

आरडीवीवी ग्राउंड

1- रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) ने उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडबलूआर) को 7-0 से पराजित किया।

रेलवे स्टेडियम

2- पश्चिम मध्य रेलवे (डबलूसीआर) एवं पश्चिम रेलवे (डबलूआर) के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

शिवाजी ग्राउंड, सदर

3- पूर्व रेलवे (ईआर) ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) को 4-1 से हराया।

मुकाबलों के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार रावत मुख्य अतिथि के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री गुन्नार सिंह एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रो धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आगामी लीग मुकाबलों में विभिन्न रेलवे टीमों के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। चैंपियनशिप के मुकाबले खेलप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ, जबलपुर द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak