जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन एवं इन्फ्रा) के पद का कार्यभार अभय कुमार गुप्ता ने ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के बाद श्री गुप्ता ने डीआरएम कमल कुमार तलरेजा के अलावा अन्य शाखा प्रमुखों से मुलाकात की.
श्री गुप्ता इससे पूर्व, पूर्व रेलवे के कंचरापारा वर्कशॉप में उप मुख्य विद्युत अभियंता (लोको) तथा पूर्व रेलवे में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे। वे भारतीय रेल विद्युत सेवा (आईआरएसईई) के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी हैं तथा उन्होंने वर्ष 2001 में आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों एवं जोनों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वे केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
जबलपुर रेल मंडल में पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा एवं अन्य शाखा अधिकारियों से भेंट की। इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं।
