khabar abhi tak

' क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारी... है ', देखें वीडियो



जबलपुर।
क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है..। कान पकड़कर यह कहते हुए एक बदमाश माढ़ोताल की मुख्य रोड पर पुलिस की हथकड़ी से जकड़ा नजर आया। सोमवार की दोपहर माढ़ोताल ने इस युवक का जुलूस निकाला है। बताया गया है कि यह युवक क्षेत्र में रंगदारी करके दहशत फैलाता था, जिससे लोग परेशान थे।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि रंगदारी और बमबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने शंकर नगर निवासी नरेंद्र उर्फ नारू चौधरी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak