जबलपुर। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ जैसे 31 संगीन अपराधों में फरार सुयश उर्फ छोटू चौबे को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल, 6 कारतूस एवं 2 मोबाईल जब्त किए।
मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि गुरूवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुख्यात अपराधी छोटू उर्फ सुयश चौबे, जो कि अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध प्रकरणो में फरार चल रहा है। वह फायर आर्म्स पिस्टल लिये हुये थाना मदनमहल क्षेत्रांतर्गत स्थित किराये के मकान पर है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा मदमनहल स्नेह नगर स्थित छोटू चौबे के किराये के मकान में दबिश दी गयी। घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे मिला। जिससे पूछताछ करने पर कमरें में रखी टेबिल के ड्राज में पिस्टल रखना बताया। छोटू चौबे की निशादेही पर तलाश करने पर कमरे रखी टेबिल के ड्राज में एक पिस्टल रखी मिली, जिसे चैक करने पर मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस लोड मिले। आरोपी छोटू उर्फ सुयश चौबे के पास एक आईफोन मिला। छोटू चौबे को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक सतीष दुबे, प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे तथा थाना मदनमहल के सहायक उप निरीक्षक हल्केराम भलावी, प्रधान आरक्षक निर्मल सनोडिया, आरक्षक अभिषेक, महिला प्रधान आरक्षक सायवंती मौजूद रही।
