70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह संपन्न
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में कार्यरत लगभग 19 हजार कर्मचारियों में से चयनित रत्न रूपी 58 रेलवे कर्मचारियों को उनकी अति-उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आज गुरुवार को आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर रेल सेवा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मडल रेल प्रबंधक श्कमल कुमार तलरेजा ने भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान करते हुए कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
समारोह में लेखा, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सामान्य प्रशासन, विद्युत, यांत्रिक, मेडिकल, परिचालन, संरक्षा, कार्मिक, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा स्टोर्स विभाग के 58 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार स्वरूप सराहनीय सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु 35 दक्षता शील्ड प्रदान की गईं।
वर्ष 2024-25 के लिए जबलपुर मंडल को वाणिज्यिक, विद्युत, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, सुरक्षा, परिचालन, कार्मिक, ऊर्जा संरक्षण, रनिंग रूम प्रबंधन एवं ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कुल 10 दक्षता शील्ड प्राप्त हुईं।
समारोह में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, जबलपुर मंडल की उपाध्यक्षा आभारानी आनंद एवं डॉ. सुनीता टेलर, सचिव नीकिता सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्रिका गुप्ता, स्कूल इंचार्ज मरियम खान, अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकll शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम, मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) वरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्जनी कांत साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री राम बदन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता स्वप्निल पाटिल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी मुनव्वर खान सहित शाखाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
