बैतूल। एमपी के बैतूल स्थित ग्राम बासनेर मेें एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने नाबालिगा की गला घोंटकर हत्या की फिर जहर खिला दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद जहर खाकर आत्महत्या की साजिश रच ली। पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल धोटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ने एक खेत से नाबालिगा उम्र 17 वर्ष की लाश बरामद की, पहले तो मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल ने सच्चाई खोल दी। घटना वाले दिन आरोपी ने खेत में नाबालिगा का गला घोंट दिया और उसे सल्फास खिलाकर हत्या को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की। खुद भी थोड़ी मात्रा में जहर खाकर अस्पताल में भर्ती हो गया ताकि यह लगे कि दोनों ने एक साथ आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल धोटे नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था। जब परिजनों ने शादी से इंकार किया तो उसने धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर लड़की उसकी नहीं हुई, तो वह उसे सल्फास खिलाकर मार देगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की कंठिका अस्थि टूटी मिली और गले पर चोटों के निशान पाए गए। इससे हत्या की पुष्टि हुई। इसके अलावाए आरोपी की मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर ही मिली। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सच सामने लाया।