पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम उमरिया खमरिया में रहने वाला कमलेश उम्र 21 वर्ष ने तलवार व मोटर साइकल के गियर एक हथियार बना लिया। वह अपने दोस्त के साथ मिलकर कभी तलवार तो कभी अन्य हथियारों के साथ वीडियो-फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में पोस्ट किया करता है। पुलिस को जैसे ही युवक की गतिविधियों की खबर मिली तो जानकारी एकत्र की गई। पुलिस ने कमलेश के घर में दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान घर से एक तलवार व बाइक के गियर से बना हथियार मिला। पूछताछ में कमलेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। दिन में काम करता है और रात में समय के अनुसार इस तरह की रील बनाता है। वह यह सब लाइकए व्यू और कमेंट्स पाने के लिए करता था।
6 माह पहले खरीदा है सेकेंड हैंड मोबाइल फोन-
युवक के पिता संजू गौंड ने बताया कि हम लोग मजदूरी करके परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते है। संजू इकलौता लड़का है वह भी मजदूरी करता था। करीब छह माह पहले बेटे ने सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा और दोस्तों के साथ रहते हुए उसे ना जाने कब इंस्टाग्राम, फेसबुक की लत लग गई।
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद मांगी माफी-
पुलिस के हत्थे चढऩे के बाद आरोपी कमलेश गौड़ ने मांफी मांगते हुए कहा कि मैंने कुछ दिनों पहले लाइक और व्यू के लिए हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट किए। युवक ने मांफी मांगते हुए कहा कि अब वह दोबारा इस तरह के वीडियो पोस्ट नहीं करेगा। पुलिस ने कमलेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके इस्टाग्रांम में अपलोड वीडियो को डिलीट करवा दिया है।