पेड़ पर लटकती मिली सरपंच की लाश, स्टील प्लांट क्षेत्र में घटना से सनसनी

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव स्थित ग्राम पंचायत मांडई के सरपंच मनोज नर्रे की लाश सेमरकुही में स्टील प्लांट में पेड़ पर लटकते मिली। सरपंच मनोज की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनके बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। 

                               बताया गया है कि ग्राम पंचायत मांडई के सरपंच मनोज पिता सनीलाल नर्रे उम्र 40 वर्ष रोज की तरह सुबह के वक्त अपने घर से निकले। इसके बाद दोपहर में उनकी लाश स्टील प्लांट में एक पेड़ पर लटकते देखी गई। सरपंच द्वारा फांसी लगाए जाने की खबर से गांव में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते परिजनों सहित गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post