khabar abhi tak

मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखकर नाबालिग ने की मासूम चचेरी बहन के साथ दरिंदगी, कुरकुरे दिलाने के बहाने ले गया था

रीवा। एमपी के रीवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 14 वर्षीय नाबालिग ने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखकर 6 साल की मासूम चचेरी बहन के साथ रेप लिया है। मासूम की हालत देख परिजन घबरा गए, जिन्होने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपरपुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। 

                                   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखता रहा। पिछले दिन वीडियो देख रहा था, इस दौरान उसकी मासूम बहन आ गई, जिसे वह कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कुरकुरे दिलाने बाद वह उसे एक सूनसान कमरे में ले गया, जहां पर उसके साथ दरिदंगी की। इसके बाद मासूम को घर लाकर छोड़ दिया, कुछ देर बाद मासूम की हालत बिगडऩे पर परिजन घबरा गए। पूछने पर बच्ची ने चचेरे भाई द्वारा किए गए कृत्य के बारे में बताया कि । घटना से गुस्साए परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak