पुलिस अधिकारियों के अनुसार छत्तीसगढ़ में रहने वाले युवती ने देर रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाना पहुंचकर बताया कि वह ब्यूटीशियन है। 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीडि़ता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है। ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी पीडि़ता ने लगाए हैं। अमरीन और आफरीन पहले स्पा में काम करती थी। चंदन और अमरीन सोशल मीडिया पर दोस्त बने। चंदन स्पा में आने-जाने लगा। फिर अमरीन के साथ रहने लगा।
अलग-अलग समय पर कई बार रेप-
पीडि़ता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने घर ले गया यहां पर धमकी देते हुए रेप किया। इसके बाद बदनाम करने का कहकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार रेप किया। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया।
चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया-
नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजन से मिलाने ले गई। आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।
अहमदाबाद ले गईए वहां भी दुष्कर्म किया गया-
दिसंबर 2025 में अमरीन पीडि़ता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीडि़ता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।
एक अन्य महिला ने देह व्यापार कराने के आरोप लगाए-
अमरीन व चंदन (मुस्लिम) की करतूतों के खिलाफ एक और पीडि़ता सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि शादी पार्टियों में वेटर का काम करती है। 2025 में दिवाली के दिन उसकी अमरीन से आशिमा मॉल के पास मुलाकात हुई। अमरीन ने उसे फिक्स इनकम का झांसा देकर अपने घर नौकरी करने के लिए राजी लिया। अमरीन उससे घरेलू काम कराने लगी। तब पीडि़ता अशोका गार्डन इलाके में रहती थी। दो महीने तक महिला अशोका गार्डन स्थित अपने घर से अमरीन के घर बस से आना-जाना करती थी। इसके बाद अमरीन ने उसे अपने ही घर में रहने की सलाह दी। वह सामान लेकर अमरीन के घर में रहने लगी। जहां चंदन यादव ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद चानू और यासिर ने भी उसके साथ अलग-अलग समय पर रेप किया। बाद में आरोपी उससे देह व्यापार भी कराने लगे।