है।
बताया गया है कि अब तक 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 61 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस दोनों पक्षों से मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना वाली रात 49 गिरफ्तारियां हुई थीं। उसके बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि सुरक्षा के तौर पर अभी भी 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों सहित वरिष्ठ अधिकारी तैनात है, जो वार्ड नम्बर पांच सहित संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रहे है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। जिन्होने मामले को तूल देते हुए टकराव के हालात पैदा किए है। आज भी सुबह से बाजार में रौनक देखने को मिली, इसके अलावा बस स्टेंड में रोज की तरह वाहनों का आना जाना लगा रहा। पुलिस अधिकारियों की माने तो सिहोरा में अब पूरी तरह से शांति बहाल हो चुकी है। सभी लोग सामान्य दिनों की तरह अपना काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों में 2 एडिशनल एसपी और 3 डीएसपी शामिल हैं। घटना के बाद चिन्हित किए गए आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जा रही है। गौरतलब है कि सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती-अजान को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए थे।
Tags
jabalpur