रेलवे में 11127 एएलपी की भर्ती को मंजूरी, जबलपुर जोन में 541 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

जबलपुर। रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11 हजार 127 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के लिए वेतन स्तर-2 के इन पदों पर केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने का निर्णय किया है। रिक्तियों का जोनवार ब्योरा भी निर्धारित किया गया है। पूर्व तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1625 तथा पूर्वोत्तर रेलवे में सबसे कम 105 तथा पश्चिम मध्य रेलवे में 541 पदों पर जल्द ही अधिसूचना जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को 19 फरवरी को लिखे पत्र में कहा है कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के इंडेंट मैनेजमेंट माड्यूल में जोनल रेलवे द्वारा भेजे गए सहायक लोको पायलट पदों के आकलन की समीक्षा की गई है।

गहन समीक्षा के बाद सक्षम अधिकारियों ने वर्ष 2026 के लिए वेतन स्तर- 2 में 11,127 पदों पर केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने की मंजूरी प्रदान की है। रेलवे बोर्ड का यह निर्णय लंबे समय से लंबित सहायक लोको पायलट रिक्तियों को भरने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इससे परिचालन तंत्र को मजबूती मिलने और ट्रेनों के संचालन में मानव संसाधन की कमी दूर होने की उम्मीद है। जल्द ही केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए भारतीय रेलवे स्तर पर भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। भर्तियों की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए नौ रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) को नोडल भी नामित कर दिया है।

बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने सभी जोन के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि नए साल में रेलवे भर्ती बोर्डों द्वारा की जाने वाली भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर का पालन किया जाए।

जोनवार स्वीकृत रिक्त पदों की संख्या

रेलवे जोन / यूनिट संख्या

सेंट्रल रेलवे         1400

ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700

ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625

ईस्टर्न रेलवे         608

नार्थ सेंट्रल रेलवे         457

नार्थ ईस्टर्न रेलवे 105

नार्थईस्ट फ्रंटियर 1276

नॉर्दर्न रेलवे         740

नार्थ वेस्टर्न रेलवे 600

साउथ सेंट्रल रेलवे 674

एसईसी रेलवे         200

साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531

सदर्न रेलवे         250

साउथ वेस्टर्न रेलवे    200

वेस्ट सेंट्रल रेलवे        541

वेस्टर्न रेलवे         214

चित्तरंजन लो.वक्र्स 06

Post a Comment

Previous Post Next Post