khabar abhi tak

चलते डम्पर से कूदकर भागा ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, अवैध रेत लेकर आ रहा था

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित खितौला में रेत लेकर आ रहे चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा तो चलते डम्पर से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने चालक रामकृपाल बर्मन को पीछा करते हुए पकड़ा। इसके बाद रेत से भरा डम्पर थाना लेकर आए। 

                             पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खबर मिली कि झिंगरई तरफ से डम्फर में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने बैरिकेट लगाकर चेङ्क्षकग शुरु कर दी। इस दौरान चालक रामकृपाल बर्मन उम्र 40 वर्ष निवासी जुनवानी कला खितौला अवैध रेत से भरा डम्पर लेकर आ रहा था। उसने जैसे ही पुलिस को देखा तो चलते डम्पर से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने देखा तो चालक को पीछा करते हुए पकड़ लिया। चालक रामकृपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रंजीत पटेल निवासी झिंगरई के कहने पर चोरी की रेत भरकर ग्राम झिंगरई आर्डर पर बेचने के लिये जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद रंजीत पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम झिंगरई को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसने रेत को घर के पास स्टाक करके रखना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रेत व डम्पर जब्त कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak