khabar abhi tak

आयुध निर्माणी खमरिया को मिला प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सम्मान


जबलपुर
। आयुध निर्माणी खमरिया को मानव संसाधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड वर्ष 2025 से सम्मानित किया गया है। गत दिवस मुंबई में आयोजित समारोह में संस्थान की ओर से यह सम्मान मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने ससम्मान ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि विश्व स्तर की यह विशिष्ट उपलब्धि संस्थान की सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन, नवोन्मेषी पहल तथा कर्मियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। आयुध निर्माणी खमरिया ने प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन, सहभागितापूर्ण प्रबंधन और कर्मचारी हितकारी योजनाओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं प्रेरक वातावरण निर्मित किया है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल ने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के समन्वित प्रयास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर प्रगति एवं गुणवत्ता उन्नयन के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak