khabar abhi tak

पमरे के जबलपुर रेल मंडल के स्काउट-गाइड्स डेन में मनाया विचार दिवस, वक्ताओं ने दिये प्रेरक ज्ञान

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जबलपुर मण्डल में मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट) अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, जिला आयुक्त (स्काउट) वरुण चतुर्वेदी, जिला आयुक्त (गाइड) दीप्ति शर्मा, सहा जिला आयुक्त (स्काउट) नितेश कुमार सोने, सहा जिला आयुक्त (स्काउट) सचिपति नंदन, के मार्गदर्शन में रविवार 22 फरवरी को जबलपुर स्काउट डेन और नई कटनी शाखा में विचार दिवस मनाया गया। 

इस आयोजन में जिला सचिव अनिल चौबे, जिला संगठन आयुक्त विमलेश कुमार तिवारी द्वारा स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी ओलेव बेडेन-पॉवेल की फोटो पर माल्यापाण्ड किया. रोवर स्काउट लीडर शुभम कुमार कुशवाहा के द्वारा 22 फरवरी (विचार दिवस) के इतिहस का संक्षिप्त विवरण स्काउट एवं गाइड को बताया गया । इस कार्यक्रम मे मण्डल कर सभी स्काउट्स एवं गाइड्स उपस्थित हुए । 

विचार दिवस का इतिहस

विश्व विचार दिवस हर वर्ष 22 फरवरी को स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी लेडी ओलेव बेडेन-पॉवेल दोनों के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण वैश्विक दिवस है, जो गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स समूहों को समर्पित है। यह दिन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि चिंतन, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। इस दिन दुनिया भर की लाखों स्काउट और गाइड एक साथ जुड़कर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता का जश्न मनाती हैं और उन मुद्दों पर विचार करती हैं जो उनके जीवन और समाज को प्रभावित करते हैं। वर्ष 2026 में इस दिवस का विषय है- हमारी मित्रता, जो अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों को साझा करने की प्रेरणा देता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak