khabar abhi tak

सुअरमार बम पटकने के पहले पकड़ा गया ' गंगामैया ' का शातिर अंशु


जबलपुर।
रांझी की बगिया टोला पानी की टंकी के पास सूअरमार बम पटकने के पहले पुलिस दल ने गंगामैया में रहने वाले अंशु मलिक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो जिंदा सूअरमार बम जब्त किए।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बगिया टोला पानी की टंकी के सामने एक लड़का किसी के घर पर बम फैंकने की बात कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस दल को देखकर आरोपी युवक ने चकमा देकर भागने की कोशिश की लेकिन आरोपी पुलिस का घेरा नहीं तोड़ सका। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अंशु मलिक उर्फ यश बताया। तलाशी के दौरान युवक की जेब में रखे दो सूअरमार बम जब्त किए। 

इसी तरह हाइवे के सर्विस रोड पर माढ़ोताल पुलिस ने सोमवार रात सूरतलाई निवासी नीरज  जैन को पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ पड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पर पहले से तीन आबकारी एक्ट के अपराध लंबित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak