khabar abhi tak

जबलपुर : नार्मदीय महिला मंडल के चुनाव हुए, सांस्कृतिक विरासत को संजोने और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प

जबलपुर। नार्मदीय महिला मंडल के गत दिवस चुनाव हुए। नई कार्यकारिणाी में पूर्वा शर्मा को अध्यक्ष, वंदना जोशी को उपाध्यक्ष, अनुभा गार्गव को सचिव, सीमा सोहनी व अनुराधा पारे को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया।

नार्मदीय समाज के अध्यक्ष योगेश उपरीत ने महिला मंडल के नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा की कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक विरासत को संजोने और महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य प्रमुखता से करेगी।

कार्यकारिणी की आयोजित प्रथम बैठक में निर्णय लिया गया समाज के निर्माणाधीन भवन व मंदिर निर्माण के कार्य को त्वरित गति से किया जाए। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि सामाजिक गतिविधियों को किस प्रकार नए सिरे से प्रारंभ किया जा सकता है। सर्वसम्मति से निर्णय गया कि नार्मदीय महिला मंडल नगर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य संपादित करेगा और लगाए गए पौधों की देखभाल करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak