जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग अब सड़कों पर उतर आई है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। मदन महल चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सत्ता के अहंकार और अमर्यादित भाषा का आरोप
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा नेता लगातार कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ गैर-संसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष के लिए "औकात में रहो" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह सत्तारूढ़ नेताओं की ओछी मानसिकता और सत्ता के अहंकार को भी दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं ने अपनी भाषा में सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद संजय राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर, सलिल चौकसे, प्रमोद पटेल, अभिषेक पाठक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष एड. नितिन सिंह, मिंटू मिश्रा, आलोक गुप्ता, मिथुन शिवहरे, अखिलेश शर्मा, दुर्गेश पाठक, शेष नारायण पाराशर, नीरज शुक्ला, मिस्टर जैन, ईश्वरदास सेन, अनिल पटेल, रूपेश पाठक, अक्षय विनोदिया, अशोक यादव, दीपक साहू, जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश पटेल, देवदत्त, आर.के. गुप्ता, प्रिंस आहूजा, अंजना इनवाती, उमा ठाकुर, ज्योति कोरी, रेखा झारिया, दुर्गा रजक, रीना सोनकर, पिल्लू मिश्रा, गंगा प्रजापति, शुभम शुक्ला, उमेश अवस्थी, रवि केवट, जितेंद्र लोधी, मलखान सिंह और रौशन आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
