बताया गया है कि परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर इंगेजमेंट कार्यक्रम में गए थे, शाम को घर में अकेले गुरतेज उम्र 26 वर्ष ने अपने कमरे में जाकर स्वयं को बंदूक रखकर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर में काम करने वाला युवक पहुंचा तो देखा कि गुरतेज खून से लथपथ जमीन पर पड़ा छटपटा रहा है। वह तुरंत ट्रैक्टर से इंगेजमेंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए और गुरतेज को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरु कर दी गई है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।
Tags
madhya pradesh