khabar abhi tak

खदान से लौट रहे युवक की डम्पर के कुचलने से मौत, हादसे को देख चीख पड़े साथी

 

मंडला। एमपी के मंडला स्थित बम्हनी बंजर रोड पर आज शाम लोगों में चीख पुकार मच गई। जब तेज गति से आ रहे डम्पर ने देवशाह मरकाम नामक युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में देवशाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। 

                                पुलिस के अनुसार धनोरा जिला सिवनी निवासी देवशाह मरकाम उम्र 19 वर्ष मंडला के बरबसपुर गांव में एक रेत खदान में हेल्पर का काम करता रहा। आज शाम 5 बजे के लगभग ड्यूटी खत्म होने पर देवशाह अपने साथियों के साथ पैदल घर जाने के लिए निकला। जब वह बम्हनी बंजर रोड  से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान पीछे से आए डम्पर के चालक ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगते ही देवशाह उछलकर सामने की ओर गिरा, जिसके डम्पर चालक कुचलते हुए निकल गया। हादसे में देवशाह की मौके पर ही मौत हो गई। देवशाह को डम्पर के नीचे आते देख साथियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी घरों से निकलकर आ गए। भीड़ देख डम्पर चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak