जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जिला पंचायत द्वारा जिला स्तरीय गिल्ली डंडा प्रतियोगिता का आयोजन कल एक मार्च को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के खेल परिसर में होगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक जनपद पंचायत की टीम में दो आरक्षित खिलाडिय़ों सहित कुल सात खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाडिय़ों के अतिरिक्त प्रत्येक जनपद पंचायत की टीम के साथ एक कोच और एक मैनेजर भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमश: 21 हजार रुपए, 11 हजार रुपए व 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्तए प्रतियोगिता में शामिल होने वाली अन्य टीमों को 11 सौ रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
Tags
jabalpur