khabar abhi tak

जबलपुर में 'वेलेंटाइन' पर भारी विरोध: भंवरताल गार्डन में हिंदू सेवा परिषद ने जड़ा ताला,देखें वीडियो


जबलपुर।
शहर में वैलेंटाइन डे के अवसर पर आज उस समय गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाश्चात्य संस्कृति का विरोध करते हुए भंवरताल उद्यान (गार्डन) में मोर्चा खोल दिया। गार्डन में मौजूद युगल जोड़ों को बाहर कर कार्यकर्ताओं ने गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय नजर आए। परिषद के सदस्य नारेबाजी करते हुए भंवरताल गार्डन पहुंचे, जहाँ उन्होंने वैलेंटाइन डे को विदेशी संस्कृति बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के आयोजनों से भारतीय संस्कारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

युगल जोड़ों को दी गई नसीहत


गार्डन में घूम रहे युगल जोड़ों को कार्यकर्ताओं ने समझाइश दी और वैलेंटाइन डे न मनाने की सलाह दी। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पार्कों और अन्य स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारी विरोध प्रदर्शन के बीच उद्यान में मौजूद लोग वहां से जाते हुए नजर आए।

पुलवामा के शहीदों को समर्पित करने की अपील

​प्रदर्शनकारियों ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि आज के दिन को प्रेम पर्व के रूप में नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों की याद में 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाया जाए। कार्यकर्ताओं ने युवाओं से पाश्चात्य परंपराओं को छोड़कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak