khabar abhi tak

जबलपुर: भेड़ाघाट में धार्मिक आयोजन के दौरान फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 17 लोग बीमार,देखें वीडियो



जबलपुर।
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत भेड़ाघाट चौक क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन (सुहागलों का कार्यक्रम) के दौरान प्रसाद ग्रहण करने से एक ही परिवार के 17 सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि परिवार ने 12 तारीख को भेड़ाघाट चौक स्थित राजा बाबू स्वीट्स से 4 किलो मिठाई खरीदी थी, जिसे त्रिपुरी सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद खाया गया था। प्रसाद और भोजन करने के कुछ समय बाद ही सदस्यों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ते देख सभी बीमारों को तत्काल जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 4 लोगों की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए तत्काल नागपुर रेफर कर दिया गया है। शेष मरीजों का उपचार विक्टोरिया अस्पताल में जारी है। ​स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है। मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे जा सकते हैं ताकि फूड पॉइजनिंग के सटीक कारणों का पता चल सके।

अस्पताल में भर्ती बीमार व्यक्तियों की सूची

  1. ​विजय पटेल (61 वर्ष)
  2. ​पत्नी (58 वर्ष)
  3. ​नीरज पटेल (40 वर्ष)
  4. ​पत्नी (35 वर्ष)
  5. ​दिलीप पटेल (42 वर्ष)
  6. ​पत्नी गीता (36 वर्ष)
  7. ​कैलाश पटेल (58 वर्ष)
  8. ​ऋषिकेश पटेल (36 वर्ष)
  9. ​ममता पटेल (55 वर्ष)
  10. ​स्वप्निल पटेल (30 वर्ष)
  11. ​इन्द्रपाल पटेल (44 वर्ष) 
  12. ​रामरतन पटेल (77 वर्ष)
  13. ​वली पटेल (72 वर्ष)
  14. ​रामशरण पटेल (68 वर्ष)
  15. ​पत्नी (65 वर्ष)
  16. ​भारती पटेल (34 वर्ष)
  17. ​बच्चा (5 वर्ष)

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak