khabar abhi tak

पावर मैनेजमेंट कंपनी अस्पताल पहुँचे एमडी विशेष गढ़पाले, 24 घंटे बेहतर इलाज के निर्देश


जबलपुर।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने रामपुर स्थित पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन व प्रशासन) राजीव गुप्ता, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसके वर्मा, अधीक्षण अभियंता (सिविल मुख्यालय) धर्मेंद्र वर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन

​निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने चिकित्सालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नवीनतम डिजिटल एक्स-रे मशीन, आधुनिक ईसीजी मशीन कक्ष, पैथोलॉजी विभाग और बाह्य रोगी कक्ष (ओपीडी) का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्मा से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बेहतर इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता

​प्रबंध संचालक ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को 24 घंटे चुस्त-दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विद्युत कंपनियों के कार्मिकों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना और उनके प्रति संवेदनशीलता बरतना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak