khabar abhi tak

विंध्यांचल एक्सप्रेस का आज से पथरिया में होगा ठहराव


जबलपुर।
 गाड़ी संख्या 11272/11271 भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन के पथरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के शुभारंभ समारोह का आयोजन शनिवार, 14 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर योगेश चौधरी, रेल प्रशासन से सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह उपस्थिति रही।

पथरिया स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव ; यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत पथरिया स्टेशन पर भोपाल–इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को 14 फरवरी से दोनों दिशाओं में 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

विवरण इस प्रकार है ...

 गाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस

आगमन समय: 00:03 बजे

गाड़ी संख्या 11271 इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस

आगमन समय: 01:03 बजे होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak