khabar abhi tak

जबलपुर: रेलवे हॉकी टीम चयन में भारी अनियमितता, बीमार खिलाड़ियों के शामिल होने पर उठे सवाल


जबलपुर।
83वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी (पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 के लिए टीम चयन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि चयन सूची में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जो पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार हैं और मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। आगामी 18 से 23 फरवरी 2026 तक हटिया में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप से पहले इस तरह की धांधली ने रेलवे खेल विभाग की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

किन खिलाड़ियों के नामों पर है आपत्ति

​चयन सूची के अनुसार, जबलपुर मंडल से सावन रामचंद्र, परमीत, अमित राजभर, रिंकू यादव, नवदीप सिंह और सर्वश्रेष्ठ प्रजापति को शामिल किया गया है। कोटा मंडल से मोहित का नाम है, जबकि भोपाल मंडल से अमित कुमार, मुबीन उर रहमान, आकाश पाल, मोहम्मद ताज, मोहम्मद नदीम, ओसाफ उर रहमान, अमान उल्लाह, मयंक जेम्स, फैजल अजीज, मोहित, मोहम्मद सादिक, अमनदीप और सैयद इमरान अली का चयन हुआ है। टीम में सैयद इमरान अली को कोच-सह-खिलाड़ी और मेहराजुद्दीन को कोच की जिम्मेदारी दी गई है। आरोप है कि फिट और सक्रिय खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर उन लोगों को चुना गया है जो लंबे समय से अभ्यास से दूर हैं। इससे न केवल टीम के प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ेगा, बल्कि योग्य खिलाड़ियों का मनोबल भी गिरेगा। फिलहाल इस मामले में रेलवे विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन चयन सूची की दोबारा समीक्षा और दोषियों पर जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak