khabar abhi tak

सैनिक सोसायटी में छत से गिरी युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत


जबलपुर।
खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैनिक सोसायटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ अपनी बहन के घर आई एक 23 वर्षीय युवती की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवती ने रविवार तड़के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रांझी के बड़ा पत्थर क्षेत्र की निवासी कुमारी मानसी शुक्ला (23 वर्ष) बीते 17 फरवरी को सैनिक सोसायटी स्थित अपनी बहन के घर आई हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे मानसी अचानक छत से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस करेगी हादसे की जांच

हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उसे भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर 19 फरवरी की रात लगभग 10 बजे परिजन उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार रात करीब 3:50 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मेडिकल कॉलेज से प्राप्त सूचना के आधार पर खमरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि युवती छत से किन परिस्थितियों में नीचे गिरी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak