khabar abhi tak

एनएच 45 : शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त से यातायात डायवर्ट


जबलपुर।
भोपाल पर राष्ट्रीय राज मार्ग.45 स्थित शहपुरा बाईपास ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित, आंशिक रूप से अवरुद्ध किया गया है। संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न ट्रैफिक प्लान तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

- ओवरब्रिज के दोनों ओर हैवी सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गये हैं, ताकि किसी भी प्रकार का वाहन ओवरब्रिज की ओर प्रवेश न कर सके।

- डायवर्जन प्वाइंट पर पर्याप्त संख्या में फ्लोरोसेंट दिशासूचक बोर्ड एवं सूचना फ्लेक्स लगाए गये हैं, जिससे वाहन चालकों को स्पष्ट मार्गदर्शन मिल सके।

- जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अंधमुख बायपास एवं पाटन बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है।

- भोपाल से जबलपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को पाटन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

- डायवर्जन प्वाइंट तथा ओवरब्रिज के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में एनएचआई-यातायात वॉलंटियर एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak