जबलपुर। रांझी में रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल को हैक करके उसके खाते से एक लाख रूपए निकाल लिए। वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
रांझी पुलिस ने बताया कि मानेगांव निवासी दिनेश चंद्र मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनलाईन 1 लाख रूपये की वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। यह वित्तीय धोखाधड़ी म.प्र.राज्य क्षेत्र में हुई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हक कर उसके साथ धोखाधड़ी कर छल पूर्वक उसके साथ 1 लाख रूपये की धोखाधड़ी की।