स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल, रेलवे स्टाफ ने यात्री का खोया पर्स सुरक्षित लौटाया (देखें वीडियो)

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत पिपरिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय मूल्यों का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिससे आम जनता में रेलवे की सकारात्मक, विश्वसनीय एवं संवेदनशील छवि और अधिक सुदृढ़ हुई है।


दिनांक 27 फरवरी 2026 को श्री हरिश कुमार पटेल, निवासी पिपरिया, रेलवे टिकट काउंटर (सिटी साइड) पर पिपरिया से जबलपुर हेतु टिकट लेने पहुंचे थे। टिकट लेने के दौरान उनका पर्स भूलवश काउंटर के बाहर छूट गया, जिसमें कुल 10,360 रुपये (दस हजार तीन सौ साठ रुपये मात्र) रखे हुए थे।

रेलवे स्टाफ की सजगता, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए ए.टी.व्ही.एम. फैसिलिटेटर श्री राजकुमार खरे के सहयोग से पर्स को तुरंत सुरक्षित रूप से बरामद किया गया तथा पूर्ण राशि सहित सम्मानपूर्वक यात्री को वापस सौंपा गया। इस सराहनीय कार्य में श्री पंकज कुमार अकेला (सी.वी.एस.), मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, पिपरिया सहित स्टेशन के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर यात्री Ÿहरिश कुमार पटेल द्वारा पिपरिया रेलवे स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार, धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि रेलवे कर्मचारियों का यह व्यवहार न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि आम जनता के विश्वास को और मजबूत करता है। 

उन्होंने पिपरिया स्टेशन के समस्त कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए रेलवे प्रशासन की सेवा भावना की सराहना की। यह घटना जबलपुर रेल मंडल की ईमानदार, संवेदनशील, जनसेवाभावी एवं भरोसेमंद कार्यसंस्कृति को दर्शाती है, जो भारतीय रेलवे की सकारात्मक छवि को आम नागरिकों के बीच और अधिक मजबूत करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post