19 लाख की लग्जरी कार की चाहत ने ' कमाऊ बहू ' को दुत्कारा, किया प्रताड़ित !


जबलपुर।
मानेगांव चम्पानगर में रहने वाली एक कमाऊ बहू को दहेज लोभी ससुराल वालों ने 19 लाख की लग्जरी कार के लिए दुत्कार दिया। पढ़ी-लिखी बहू ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

गौरीधाट पुलिस ने बताया कि चम्पानगर निवासी पायल बासू ने ने लिखित शिकायत की है कि वह अर्थ थ्री एनविरो प्रा.लि. में वर्क फ्राम होम कार्य करती है। उसकी शादी भारत मेट्रोमोनी एप के माध्यम से प्रखर घोष निवासी टेगोरनगर ग्वारीघाट रोड पोलीपाथर के साथ 13 फरवरी 25 में हुयी थी। माह सितम्बर में शादी पक्की होने से उनकी फैमली द्वारा कार की मंाग की गई थी। 

प्रखर उससे कार के 50 हजार रूपये केश लेने के लिये भोपाल आया था, उस समय वह भोपाल में जॉब करती थी। उसने 50 हजार रूपये प्रखर को कैश दिया था। माह अक्टूबर में उसकी और प्रखर की सगाई होटल अशोका राईट टाउन से हुयी  थी। सगाई के दौरान उसके माता पिता के द्वारा प्रखर को एक लाख रूपये का चैक एवं 50 हजार रूपये नगद तथा 40 हजार रूपये की सामग्री एवं 1 लाख 50 हजार रूपये की सोने की चैन अंगूठी, दिये थे। नवम्बर में प्रखर ने उसकी मां डाली वासू एवं भाई दीप वासू से कार वोल्कस बेगन टाईगन कीमती लगभग 19 लाख रूपये की मांग की थी। प्रखर कार के पैसे 19 लाख रूपये मांगने करने लगां। नहीं देने पर कार को फाइनेंस से खरीद ली थी। 


माह नवम्बर मे आखिरी में उसने अपने भोपाल में रखा गृहस्थी का सामान कोरियर से सौगी  शिमला भिजवा दिया था। माह फरवरी 2025 को शादी के पहले शादी के लिये दहेज में 2 लाख नगद लिये, शादी 13  फरवरी 2025 को हुयी थी, जिसका लगभग 8 लाख का भुगतान उसकी मॉ ने किया था पति ने कार के लिये 19 लाख रूपये की मांग दुबारा की। 19 लाख रूपये किश्तों में देने के लिये कहां। उसने कार के 19 लाख रूपये देने से मना किया तो पति प्रखर एवं सास ने उसके साथ मारपीट की ससुर ने गाली गलोज की और बार बार 19 लाख रूपये मांग कर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद प्रखर के वर्क प्लेस सोगी जिला (शिमला) गये। 

पति प्रखर उसे कार के पैसों की बात कर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। वह एक माह के लिये जबलपुर रहने के लिये आई उसी दौरान सास, ससुर द्वारा काम नहीं करने देते थे तथा उसे प्रताड़ित करते थे। वह गर्भवती हो गयी थी तो मां के यहां जाकर बच्चा गिराने के लिये कहने लगे। डाक्टर ने कहा कि बच्चा गिराना पड़ेगा नहंी तो जान को खतरा है। मई में उसका एबोसन हुआ। इसी दौरान पति एवं ससुराल वालों ने उसकी कोई देखरेख नहीं कीं। कुछ दिन बाद वह सौगी गयी जहॉ पुनः पति रूप्यों की मांग कर  मारपीट करता था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post