khabar abhi tak

होली से पहले जबलपुर सहित इन 4 शहरों के फ्लायर्स को एयरलाइंस ने दिया झटका, 3 गुना तक बढ़ा किराया

जबलपुर. एक बार फिर विमानन कंपनी ने रंगों के पर्व होली के पूर्व किराये में इजाफा कर दिया है।  जिसके चलते मध्य प्रदेश में जबलपुर सहित 4 प्रमुख शहर्रों से हवाई यात्राएं महंगी हो गई हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूरु जैसे प्रमुख शहरों से आवागमन के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। एयरलाइंस कंपनियों ने अग्रिम बुकिंग अवधि में ही फेयर बढ़ा दिए हैं। जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। वर्तमान में दो से तीन गुना तक किराया बढ़ चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भोपाल, इंदौर से जिन रूट्स पर तीन या अधिक एयरलाइंस हैं, वहां प्रतिस्पर्धा के कारण किराया नियंत्रित है। लेकिन जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में प्रमुख रूट्स पर केवल 1-2 कंपनियां ही सेवा दे रही हैं, जिससे यात्रियों को अधिक फेयर चुकाना पड़ रहा है।

दोगुना तक बढ़ा किराया

सामान्य दिनों में प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों से इन रूट्स पर औसत किराया पांच से छह हजार रुपए के बीच रहता है, लेकिन वर्तमान में कई तिथियों पर यह दोगुना तक पहुंच गया है। एक मार्च को रविवार होने के कारण किराए में अतिरिक्त वृद्धि देखी जा रही है।

इन तारीखों को सबसे अधिक किराया

होली से 1-2 दिन पहले हवाई यात्रा काफी महंगी हो चुकी है। निज रूटों पर यात्री 4-5 हजार तक खर्च कर पहुंचते थे, अब वहां के लिए 10-15 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 1-2 मार्च को एयर फेयर सबसे अधिक है। पुणे, कोलकाता सहित अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को जबलपुर-ग्वालियर से कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनना पड़ रहा है। कई यात्री पहले नागपुर, इंदौर या भोपाल पहुंचकर वहां से हवाई यात्रा कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak