पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक चोरी के मामले में पुलिस ने संतोष पटैल निवासी खजांची बेल क्षेत्र किशनगंज को आज सुबह पकड़कर थाना लाई। पुलिस थाना में आरोपी संतोष से पूछताछ करती इससे पहले दोपहर के वक्त आरोपी संतोष पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस ने देखा कि संतोष नहीं है, पहले यह सोचा कि शायद बाथरुम गया होगा, वहां पर जाकर देखा तो संतोष नहीं था। संतोष के थाना से भागने की खबर से हड़कम्प मच गया। थाना पुलिस ने अपने स्तर पर तलाश की इसके बाद पुलिस अधिकारियों को खबर दी। पुलिस अधिकारियों ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Tags
damoh