khabar abhi tak

आमने-सामने हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, दो युवकों की मौत

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित नेवरगांव-खारा रोड किरनापुर में आज दो मोटर साइकलों में हुई आमने -सामने से भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों युवकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 

                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेवरगांव निवासी अनिल उर्फ काशी कुतराहे व दूसरी बाइक से ज्ञानेंश्वर उर्फ लाला बोपचे अपने साथियों के साथ निजी काम से घर से निकले। जब वे नेवरगांव से खारा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान दोनों मोटर साइकलों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। भिड़त में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए, वहीं अनिल व ज्ञानेश्वर के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak