khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल में सर्वाधिक बिना टिकट यात्री पकड़ाये, टिकट चैकिंग से पमरे में 08 करोड़ 94 लाख का राजस्व प्राप्त

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर तीनों मण्डलों (जबलपुर, भोपाल व कोटा) में यात्री गाडिय़ों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल 01 लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 94 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है। जो इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 07 करोड़ 39 लाख रूपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यालय एवं मंडलों पर परफॉरमेंस

मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 03 हजार प्रकरण से रेलवे ने 17 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 59 हजार प्रकरण से रेलवे ने 03 करोड़ 96 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।।

कोटा मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 30 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 09 लाख रूपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

बिना टिकट यात्रा नहीं करें

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak