khabar abhi tak

जबलपुर: ड्यूटी के दौरान एसएएफ आरक्षक की मौत, अचानक जमीन पर गिरे


जबलपुर
। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ ड्यूटी के दौरान एक पुलिस आरक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय कमोदर सिंह बागरी के रूप में हुई है, जो एसएएफ बटालियन के रक्षित केंद्र जबलपुर में डॉग स्क्वाड में पदस्थ थे।  जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8:30 बजे आरक्षक कमोदर सिंह ड्यूटी पर तैनात थे और डॉग को तैयार कर ग्राउंड में टहला रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य कर्मियों और लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुँचाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीएम रिपोर्ट की है प्रतीक्षा

​घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुँची। मृतक के बड़े भाई सुग्रीव प्रसाद बागरी (58 वर्ष), जो अधारताल के सुहागी निवासी हैं, ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। बताया गया है कि मृतक आरक्षक पुलिस लाइन कैंटीन के सामने रहा करते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak