पुलिस के अनुसार ग्राम सहजपुरी निवासी फू लकली बैगा उम्र 55 वर्ष के बेटे की दिलीप यादव उम्र 19 वर्ष से दोस्ती थी। जिसके चलते दिलीप का फू लकली के घर आना जाना था। इस बीच दिलीप को संदेह था कि फूलकली बाई द्वारा जादू टोना किया जाता है, जिससे वह परेशान रहता है। इस संदेह के चलते आज दिलीप ने फूलकली की हत्या करने की ठान ली। आज सुबह 9 बजे के लगभग दिलीप कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और घर के आंगन में बैठी महिला फूलकली पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि फूलकली खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी है। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच आरोपी दिलीप यादव मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
mandla