भोपाल. राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महक ब्यूटी पार्लर पर डेढ़ दर्जन महिलायें जुआ खेलते हुए पकड़ी गईं. जब यहां पुलिस ने छापा मारा तो वह भी चौंक गए. क्योंकि यहां पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं जुआ खेल रही थीं. इनके पास से 18,400 रुपए नगद मिले. यह अपने आप में एक चौंकाने वाला मामला इसलिए है की महिलाएं भी अपराध करने में भी पीछे नहीं हैं.
राजधानी भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने महिलाओं द्वारा संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. आमतौर पर जुआ खेलते हुए पुरुषों की गिरफ्तारी होती है, लेकिन इस बार जुआ एक ब्यूटी पार्लर में चलाया जा रहा था और महिलाएं खेल रही थीं.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महक ब्यूटी पार्लर में छापा मारा. बताया जा रहा है कि पार्लर के भीतर जुआ खेला जा रहा था और बाहर तक हार-जीत की आवाजें सुनाई दे रही थीं. सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान हार-जीत का दांव लगाते हुए 9 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
पुलिस ने 9 महिलाओं को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार महिलाओं के नाम भावना, निशा, कविता, कनक, खुशबू, रितु, मुस्कान, शोभा और महक बताए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 हजार 400 रुपये नगद बरामद किए हैं. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी महिलाएं इससे पहले कहां-कहां जुआ खेलती थीं और इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं.
अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी
थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टाफ द्वारा कार्रवाई की गई है. जुआ खेलने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. यह भी जांच की जा रही है कि ये लोग पहले और कहां जुआ खेलते थे. इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
