khabar abhi tak

मंदबुद्धि नाबालिग का अपहरण कर रेप, शौच के लिए निकली थी

 

सतना। एमपी के सतना स्थित मैहर में एक मंदबुद्धि नाबालिगा का अपहरण कर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शौच के लिए घर से निकली का 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, इसके बाद धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

                              बताया गया है कि रामनगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिगा मंदबुद्धि है, ठीक से बोल नहीं पाती। सुबह करीब 7 बजे वह शौच के लिए रामसागर खेत की तरफ गई थी।  जब वह खेत से लौट रही थी इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपू कोल आया और नाबालिगा  का मुंह दबाकर घसीटते हुए अपने साथ चाचा सौखीलाल कोल के खेत में ले गया, जहां पर उसके साथ रेप किया। इधर बेटी के घर न आने से मां परेशान हो गई, उसने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चल सका, इस बीच नाबालिगा अस्त व्यस्त हालत में दिखा तो घबरा गई। पूछने पर नाबालिगा ने दीपू का नाम लेते हुए बताया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दीपू कोल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak