khabar abhi tak

बजट में पर्यटन, आयुर्वेद और सेमी-कंडक्टर पर फोकस, भविष्य के लिए सार्थक पहल: हिमांशु खरे


जबलपुर।
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फेडेरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे ने इसे एक संतुलित और भविष्योन्मुखी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उद्योग, व्यापार और सर्विस इंडस्ट्री के बीच बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास किया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने में सहायक होगा।

रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर

​हिमांशु खरे के अनुसार, बजट में केवल वर्तमान की जरूरतों को ही नहीं, बल्कि भविष्य की कार्ययोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। बजट में बायोफार्मा, आयुर्वेद, सेमी-कंडक्टर और डिजाइन (एनिमेशन, गेमिंग व कंटेंट क्रिएशन) जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष फोकस करना सरकार की आधुनिक सोच को दर्शाता है। साथ ही, बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए पूंजीगत व्यय में की गई वृद्धि से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्यटन और वेटरनरी जैसे क्षेत्रों को दिए गए प्रोत्साहन के दूरगामी और सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak