जबलपुर। राइट टाउन का खंडहर हो गया एक पुराना मकान जुआघर बन गया है। इस जगह पर पुलिस की नजर बचाकर जुआरियों का अड्डा बन गया है। इस बात का खुलासा मंगलवार रात पुलिस रेड से हुआ है। पुलिस ने 14 लोगों को दांव लगाते हुए पकड़ा है, जिनके कब्जे से करीब 25 हजार रूपए जब्त किए हैं।
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर राईट टाउन खण्डहर के पास स्ट्रीट लाईट की रोशनी में जुआ खेल रहे सौरभ कोरी, मनीष रंगारे, सज्जू बेन, ब्रजेश वंशकार, सचिन जैन, शुभम साहू, धर्मेन्द्र कोरी, मधुर जैन, राहुल जैन, रोहित कोरी, पंकज जैन, अभिषेक जैन, आकाश सोनी को पकड़ा था।
