khabar abhi tak

फीस वसूली की जिद ने छीना आदिवासी छात्रा का भविष्य, जॉनसन स्कूल के खिलाफ फूटा आक्रोश,देखें वीडियो


जबलपुर।
शहर के नर्मदा रोड स्थित जॉनसन प्राइवेट स्कूल में एक आदिवासी छात्रा को फीस बकाया होने के कारण 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया गया। मंगलवार को छात्रा सानिया उइके अपना अंग्रेजी का पेपर देने स्कूल पहुँची थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बकाया फीस जमा न होने का हवाला देते हुए उसे परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया। छात्रा ने स्कूल से मिन्नतें कीं कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वह जल्द ही फीस जमा कर देगी, लेकिन प्रबंधन ने उसकी एक न सुनी और उसे वापस भेज दिया।

​परिजनों का हंगामा,दोबारा परीक्षा की मांग


छात्रा को परीक्षा से रोके जाने की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ करने और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामला अब शिक्षा विभाग के संज्ञान में है, जहाँ परिजन स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रा के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर निजी स्कूलों की मनमानी और फीस वसूली के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak