जबलपुर: आज दिख सकता है रमजान का चांद, मुफ्ती-ए-आजम ने की चांद देखने की अपील


जबलपुर।
संस्कारधानी सहित पूरे प्रदेश में इबादत और बरकतों वाले महीने 'रमजान-उल-मुबारक' की दस्तक होने वाली है। मुफ्ती-ए-आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉक्टर मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी के अनुसार, आज 18 फरवरी, बुधवार (29 शाबान) को रमजान का चांद नजर आने की पूरी उम्मीद है। मुफ्ती-ए-आजम ने अवाम से अपील की है कि आज शाम मगरीब की नमाज के वक्त चांद देखने की पूरी कोशिश करें। उन्होंने हिदायत दी है कि जैसे ही चांद नजर आए, इसकी सूचना तुरंत उनके मोबाइल नंबर +91 93022 56729 पर दें। चांद की सही तस्दीक (पुष्टि) होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर रमजान शरीफ के रोजों और तरावीह की नमाज शुरू करने का एलान किया जाएगा। इधर, रमजान की आमद को लेकर शहर की मस्जिदों और मदरसों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी रौनक बढ़ गई है और लोग खुदा की इबादत के इस पाक महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post