khabar abhi tak

सुप्रीम कोर्ट की रोक विद्यार्थियों के साथ अन्याय, जबलपुर में यूजीसी बिल 2026 के लिए भरी हुंकार


यूजीसी इक्विलिटी बिल के समर्थन में उतरा अबॉक्स और पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति  और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रस्तावित 'यूजीसी इक्विलिटी बिल 2026' के समर्थन में जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ (अबॉक्स) एवं संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सामने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस बिल पर रोक लगाना उन विद्यार्थियों के साथ अन्याय है जो उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक भेदभाव का सामना कर रहे हैं। वक्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को प्रभावहीन करे और इस बिल को अविलंब लागू करे। साथ ही, ज्ञापन में यह विशेष मांग भी रखी गई कि इस बिल के दायरे में एम्स, आईआईटी और मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल किया जाए ताकि वहां भी सामाजिक न्याय की अवधारणा सुनिश्चित हो सके। इस आंदोलन को समता सैनिक दल, भारतीय बौद्ध महासभा, अतिपिछड़ा वर्ग संगठन, महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच, सर्वजातीय आदिवासी संगठन और ओबीसी महासभा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

​प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से देवेश कुमार चौधरी, रामरतन यादव, बैजनाथ पटेल, एड तेजकुमार भगत, एड तरुण रोहितास, धनश्याम यादव, एड राजेंद्र गुप्ता, कमलेश धापोडकर, अशोक शेड, धर्मेन्द्र कुशवाहा, संजय सेन, डॉ. बीएल झारिया, शिवनाथ चौधरी आलम, अशोक रामटेके, सिद्धार्थ खरे, मनोज वाघमारे, एमपी मरावी, इंद्रकुमार कुलस्ते, वृंदावन वर्मा, शिवकुमार गोटिया, नोखेलाल प्रजा, शुभम् चौधरी, सोनेलाल उरेती, महेश अहिरवार, रूक्मिणी गोटिया, सुशीला कनौजिया, रामदास यादव, शैलेश लोधी, चमन पासी, प्रकाश चंदेल, भूपेंद्र मरावी, महेश कोरी, विनय झारिया, छोटेलाल पटेल, रामराज पटेल, दीपक चौधरी, जीवन जाटव, डेनियल इब्राहिम, घनश्याम चक्रवर्ती, राकेश श्रीवास, लखन चौधरी, छोटेलाल झारियां, संतराम मरावी, सम्यक बौद्ध, राकेश चौधरी, संतोष रॉय, आरडी चौधरी, दास अहिरवार, सुनील चौधरी, सुधीर नांदेकर, मूलचंद मोरे, एड अयोध्या चौधरी, एड अनिल बाबरिया, एड संजय प्रजापति, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, भीकम झारियां, मथुरा झरिया, प्रकाश नागले, संतोष मराठा, राजेंद्र पिल्लई आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak